भागलपुर :पूर्व विधायक गोपाल मंडल को हाथ में पिस्तौल लिए घूमते,पड़ा भारी, वीडियो वायरल,पुलिस एक्शन में


 भागलपुर। जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके हाथ में पिस्तौल लहराते वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

बरारी थाने में FIR दर्ज

मामले में बरारी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की विधिवत जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। 

हथियार जब्ती और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित आग्नेयास्त्र (पिस्तौल) की जब्ती और लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए शस्त्र दंडाधिकारी को पत्र भेजा गया है। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि हथियार का प्रदर्शन वैध था या नियमों का उल्लंघन हुआ है।

SSP का कड़ा संदेश

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने स्पष्ट कहा है— “कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो।”

 होलिका दहन के दौरान वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि होलिका दहन के अवसर पर यह वीडियो सामने आया, जिसमें पूर्व विधायक कथित रूप से पिस्तौल हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में आधिकारिक कार्रवाई शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ